शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आधी रात में किसान के शव का दोबारा हुआ पोस्टमार्टम, विसरा सुरक्षित

Connect News 24

शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के शाहबाजनगर निवासी रामचंद्र (70) की खेत पर सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतक के बेटे सर्वेश ने दूसरे समुदाय के पांच लोगों पर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। परिजन के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट न होने पर दोबारा से पोस्टमार्टम कराया गया। स्थिति स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया।

चार सितंबर को रामचंद्र का शव खेत में पड़ा मिला था। उनकी पीठ पर जलने जैसा निशान होने के साथ चमड़ी उधड़ी हुई थी। परिजन ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था, जबकि पुलिस कीटनाशक के प्रभाव के चलते मौत होना मान रही थी। सदर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इस बीच वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रामचंद्र की मौत फेफड़ों में संक्रमण से होने की पुष्टि हुई।

शव गांव में पहुंचने के बाद परिजन ने रिपोर्ट पर सवाल खड़ा करते हुए हंगामा किया। जाम लगाने का प्रयास भी किया। परिजनों की मांग पर पैनल से देर रात में पोस्टमार्टम कराया गया।

डिप्टी सीएमओ डॉ. घनश्याम, डॉ. सोमेश अग्रवाल, डॉ. फैसल की निगरानी में पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। दोबारा से पोस्टमार्टम के बाद भी डॉक्टर किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे। इसके चलते विसरा मुरादाबाद फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। सदर बाजार इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button