शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ससुराल से कुछ दूरी पर मिला युवक का शव, हत्या का शक

Connect News 24

शाहजहांपुर। बदायूं जिले के थाना उसावां के वार्ड संख्या दस निवासी वेदराम के पुत्र सुनील कुमार (24) की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार को ससुराल से कुछ दूरी पर उसका शव पड़ा मिला। मृतक के परिजन ने जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

सुनील की शादी 24 जून 2018 को कलान के गांव सराय निवासी रूबी के साथ हुई थी। करीब एक महीने पहले रूबी अपने मायके आई थी। सोमवार को सुनील विदा कराने के लिए घर आया था। बताते हैं कि विदा कराने को लेकर दोनों में विवाद भी हुआ था। मंगलवार को ससुराल से कुछ दूरी पर वह बेहोशी की हालात में पड़ा मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुनील के पिता वेदराम ने बताया कि रूबी अधिकतर अपने मायके में रहती थी। उन्होंने जहर पिलाने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button