शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पीरगाह तालाब के सुंदरीकरण के लिए 49 लाख का बजट पास

Connect News 24

49 lakh budget passed for the beautification of Peergah pond

तिलहर नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक में मौजूद पालिकाध्यक्ष व एलएलसी तथा सभासद

तिलहर। नगर पालिका की प्रथम बोर्ड बैठक बुधवार को हुई। इसमें 2774 लाख रुपये की आय और 2751 लाख रुपये व्यय बजट पारित हुआ। पीरगाह तालाब के सुंदरीकरण के लिए 49 लाख रुपये का प्रस्ताव पारित किया गया।

पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष हाजरा बेगम की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए एक करोड़ का प्रस्ताव पारित हुआ। तहसील रोड पर नगरपालिका की बनी दुकानों का प्रीमियम तथा किराया अधिक होने के कारण बोली संपन्न न होने से दुकानें कई वर्षों बाद भी खाली पड़ी हैं इसलिए बाकी दुकानों का प्रीमियम तथा किराया कम करने का प्रस्ताव पारित हुआ। पानी की टंकी के समीप बनी दुकानों से अवैध कब्जेदारों को हटाए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। नगर में पेयजल की समुचित व्यवस्था के लिए तीन नए ओवरहेड टैंक तथा सात ट्यूबवेल लगाए जाने का प्रस्ताव पास हुआ। इससे पहले सबसे पहले सर्वेश कुमार कुशवाहा ने अध्यक्ष एवं सदस्यों को पुष्प भेंट कर स्वागत किया। एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता का भी स्वागत किया गया। इस मौके पर सभासद अखलाक खान, हिना कौसर अनुपस्थित रहे। अन्य सभी 23 सभासद मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button