पीलीभीत

Pilibhit News: रोजगार मेले में 42 युवाओं को मिली नौकरी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Thu, 22 Jun 2023 12:26 AM IST

42 youths got jobs in employment fair

रोजगार मेले में चयन के बाद आईटीआई से बाहर निकलते अभ्यार्थी। संवाद

पीलीभीत। शहर के आईटीआई में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें शामिल हुई दो कंपनियों ने 42 अभ्यर्थियों का चयन किया। ये सभी आईटीआई से प्रशिक्षित थे। इस दौरान कुछ युवाओं को मायूस भी होना पड़ा। उन्हें अगली बार मौका देने का आश्वासन दिया गया है।

रोजगार मेले में 74 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जबकि 115 रिक्त पदों के लिए मेला लगाया गया था। मौके पर नोएडा की डिक्सन और पंतनगर की टाटा मोटर्स के कर्मचारी साक्षात्कार लेने पहुंचे थे। साक्षात्कार के बाद 42 अभ्यर्थियों का चयन कंपनियों की ओर से किया गया। इसमें 30 अभ्यर्थी टाटा मोटर्स और 12 अभ्यर्थी डिक्सन कंपनी ने चयनित किए। सभी को मौके पर ही नियुक्ति पत्र भी दिए गए।

आईटीआई के प्रधानाचार्य संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में तीन सरकारी और तीन निजी आईटीआई के अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे, लेकिन रिक्त पदों के सापेक्ष इस बार कम आवेदन आए। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों का चयन इस रोजगार मेले में नहीं हो सका है, उनको अगले महीने आयोजित होने मेले में मौका दिया जाएगा। इस मौके पर आईटीआई के प्लेसमेंट प्रभारी अनुज कुमार सिंह, राकेश कुमार, चरन सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button