Shahjahanpur News: पीलीभीत रूट की शाम की बस सेवा बंद, भटकने रहे यात्री
शाहजहांपुर। पीलीभीत रूट पर यात्रियों को सफर करने में काफी परेशानी हो रही है। बसों की कमी के चलते शाम को जाने वाली अंतिम बस सेवा भी बंद कर दी गई है। मजबूरी में यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। एआरएम ने यात्रियों को जल्द बस सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया है।
शाहजहांपुर से पीलीभीत रूट पर पूर्व में आधा दर्जन से अधिक बसों का संचालन किया जाता था। सुबह साढ़े सात और साढ़े नौ बजे चलने वाली बस सेवा वर्तमान में चल रही है। सुबह साढ़े दस बजे वाली बस को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बंद कर दिया। निगम के अफसरों का दावा है कि बस से राजस्व प्राप्त नहीं हो रहा था। चालक और परिचालक के वेतन से कटौती होने के चलते बस को बंद करना पड़ गया। शाम को साढ़े चार बजे अंतिम सेवा की बस भी बंद होने के चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों से दो-चार होना पड़ रहा है।
यात्रियों की शिकायत के बाद हरदोई रूट की एक बस को हटाकर उसका इंजन सही कराने के लिए हरदोई भेजा गया है। एआरएम आरएम पांडेय ने बताया कि जल्द ही इस रूट की सेवा को शुरू कराया जाएगा।