शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मां की मौत के कुछ घंटे बाद ही बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 14 Jun 2023 01:17 AM IST

जलालाबाद। थाना क्षेत्र के गांव बघापुर में मंगलवार को मातमी सन्नाटा पसरा रहा। सोमवार को पहले 60 वर्षीय राजरानी की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। इसके कुछ देर बाद ही फ्रिज सही करने गए उनके मैकेनिक बेटे कन्हई की अल्हागंज में ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। कुछ घंटे के अंतराल से मां-बेटे का अंतिम संस्कार किया गया।

रामचंद्र की 60 वर्षीय पत्नी राजरानी की सोमवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। रामचंद्र का 40 वर्षीय बड़े बेटे कन्हईलाल फ्रिज के मैकेनिक थे। सोमवार को वह अल्हागंज में फ्रिज सही करने गए थे। मोबाइल पर मां की मौत की सूचना मिलने पर वह बाइक से घर लौट रहे थे तभी फर्रुखाबाद-बरेली हाईवे पर गांव चौरसिया के पास ट्रक की टक्कर लगने से उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को देकर रात में ही शव पोस्टमार्टम के लिए शाहजहांपुर भिजवा दिया। अचानक आई इस विपदा से परिजन सुधबुध खो बैठे। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें संभाला। मंगलवार सुबह राजरानी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोपहर जब तक परिजन गंगाघाट से लौटे तब तक कन्हई का भी शव घर पहुंच गया। कुछ देर बाद ही बेटे के शव को भी अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। मृतक के घर में पत्नी हंसमुखी के अलावा दो बेटे व एक बेटी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button