Pilibhit News: गंदगी पड़ी होने के कारण तीन दिन से बंद हैं दुकानें

छतरी चौराहे पर दुकानों के आगे पड़ी नाले की गंदगी। संवाद
छतरी चौराहे के व्यापारी परेशान, करेंगे चेयरमैन से शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। पालिका प्रशासन की अनदेखी से सफाई व्यवस्था लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। नालों की सफाई के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। छतरी चौराहे पर नाले की सफाई के बाद तीन दिन से सिल्ट सड़क पर पड़ी है। जिससे दुकानें बंद हैं। व्यापारी परेशान हैं लेकिन नगर पालिका के कर्मी इसे नहीं उठा रहे।
नाला सफाई के नाम पर व्यापारियों का कुछ सफाईकर्मी जानबूझकर उत्पीड़न कर रहे हैं। तीन दिन पहले छतरी चौराहे पर नाला साफ किया गया। नाले की सिल्ट निकालकर दुकानों के आगे डाल दी गई। इससे दुकानदार दुकानें नहीं खोल पा रहे हैं। तीन दिन हो गए सिल्ट पड़े हुए। जबरदस्त गर्मी में सिल्ट पहले दिन ही सूख गई थी लेकिन उसे जानबूझकर नहीं उठाया जा रहा है।
मंगलवार को तीसरे दिन भी सिल्ट नहीं उठी। व्यापारियों का कहना है कि सफाई कर्मियों की शिकायत चेयरमैन से की जाएगी। दरअसल सिल्ट के नाम पर उगाही का खेल चलता है। दुकानें बंद होने पर व्यापारी को काफी नुकसान उठाना पड़ता है।