शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: खुटार में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 14 Jun 2023 01:15 AM IST

खुटार। बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग भी गिरकर घायल हो गए। इनमें से एक को सीएचसी पर मृत घोषित कर दिया गया है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव पिपरा मुजप्ता निवासी 22 वर्षीय संजीत उर्फ छोटे गांव के ही 18 वर्षीय परमसुख के साथ बाइक से मेला देखने जा रहे थे। मेला देखने कहां जाना था, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है। उधर रात 12 बजे गोला मार्ग पर खुटार के गांव पिपरिया बिरसिंहपुर निवासी 30 वर्षीय बीपी सिंह किसी काम से पैदल जा रहे थे। संजीत की बाइक की टक्कर लगने से बीपी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक गिरने से संजीत और परमसुख भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने संजीत को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल परमसुख को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बीपी सिंह और संंजीत के परिजनों को सूचना दी। दोनों के परिजन खुटार पहुंचे। इसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिए गए। संजीत और बीपी सिंह की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि बीपी सिंह की जेब से नशे की गोलियां मिली हैं। बाइक सवारों के भी नशे में होने की बात सामने आई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button