शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: डीआईओएस के सवालों का जवाब नहीं दे पाए एबी रिच इंटर कॉलेज के छात्र

Connect News 24

Abbey Rich Inter College students could not answer DIOS questions

एबी रिच इंटर कॉलेज में छात्रों से सवाल करते डीआईओएस हरिवंश कुमार

शाहजहांपुर। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने मंगलवार को एबी रिच इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें पंजीकृत के सापेक्ष कम छात्र उपस्थिति और विद्यालय परिसर में गंदगी मिली। वहीं विद्यार्थी भी पूछे गए प्रश्नों का सही जवाब न दे पाए। इस पर डीआईओएस ने नाराजगी जताई।

निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर उन्होंने छात्रों की उपस्थिति शत-प्रतिशत करने, सफाई कराए जाने, घास कटवाने के निर्देश दिए। साथ ही छात्राें से बीच समन्वय स्थापित करने तथा पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को आगे की पंक्ति में बैठाकर शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार करने को निर्देशित किया। उन्होंने नए सत्र में नया सवेरा कार्यक्रम के क्रियान्वयन को लेकर विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों से चर्चा की। छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने, अभ्युदय कोचिंग में तैयारी कराने की जानकारी दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button