शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: वाहन चालकों से वसूली का आरोपी गिरफ्तार

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 27 May 2023 12:54 AM IST

Accused of recovery from drivers arrested

तिलहर पुलिस की गिरफ्त में वाहनों से वसूली करने का आरोपी विजय।

शाहजहांपुर। वाहनों से अवैध वसूली करने के आरोपी विजय कुमार को तिलहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विजय ने वाहन चालकों को धमकाकर वसूली करने की बात स्वीकार की है। उसके ऊपर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की जाएगी।

सीएम के निर्देश के बाद हाईवे पर वाहनों से वसूली करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चला रखा है। 24 मई को तिलहर के मोहल्ला चौहटिया निवासी इरफान ने थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि उनके चचेरे भाई सुबहान को भय दिखाकर सौ रुपये की मांग की गई। उसने विजय को नामजद किया था। इसके बाद बाईपास चौराहा से कुछ पहले शुक्रवार को विजय निवासी बंथरा को गिरफ्तार कर लिया गया। विजय ने बताया कि वह अपने साथी सुखवीर, आरिफ के साथ बुलंदशहर से दिल्ली, देहरादून जाने वाली बसों के चालक व कंडक्टरों को धमकाकर वसूली करता था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button