Shahjahanpur News: आंख के अस्पताल पर प्रशासन की पड़ी नजर, बेहतर होंगी सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:48 AM IST

डीएम बैठक में दिशानिर्देश देते हुए। प्रशासन
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट आई रिलीफ सोसाइटी की ओर से संचालित आंख के अस्पताल की कार्यकारिणी सभा सदस्यों के साथ बैठक की। पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि एवं एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा हुई जिसमें ऑटो रिफ्रेक्टो, कैराटोमीटर, स्केन क्रय करने की डीएम ने अनुमति दी जिससे मरीजों का अत्याधुनिक तकनीकी से इलाज हो सकेगा।
समिति ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को ऑपरेशन इंसेंटिव, कर्मचारियों को दीपावली बोनस, पिंक टॉयलेट बनवाने, ओटी के लिए सहायक की तैनाती आदि बिंदुओं को रखा। डीएम ने ऑटो रिफ्रेक्टो/कैराटोमीटर और स्केन क्रय किए जाने की अनुमति दी। समिति की सहमति के बाद फेको मशीन को मरम्मत करवाकर उपयोग किए जाने के निर्देश दिए। प्रभारी चिकित्साधिकारी का ऑपरेशन इंसेंटिव और कर्मचारियों को दीपावली बोनस देने की घोषणा की। पिंक शौचालय बनवाए जाने को अपर नगर आयुक्त एसके सिंह को निर्देश दिया। सेवा प्रदाता एजेंसी के माध्यम से ओटी सहायक की तैनात करने के निर्देश दिए। अस्पताल में आने वाली महिलाओं, बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत अस्पताल में दो होमगार्ड की तैनात करने के लिए एसपी को पत्र भेजने के लिए कहा। चिकित्सालय में बने क्वार्टरों में रह रहे लोगों का सत्यापन करने को तहसीलदार सदर को निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ एसबी सिंह समेत समिति के सदस्य मौजूद रहे।