शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सरकारी जमीन से प्रशासन ने जुतवाई फसल

Connect News 24

शाहजहांपुर। सरकारी जमीन पर ग्रामीण ने कब्जा कर लिया। प्रशासन ने जेसीबी से फसल जुतवा दी और जमीन पर कब्जा ले लिया। जमीन जिला पंचायत राज विभाग को सौंप दी गई है। उस पर जल जीवन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराया जाएगा।

रविवार को दोपहर बाद नायब तहसीलदार जमौर निवेदिता ठाकुर, नायब तहसीलदार सदर भानू प्रताप सिंह ने राजस्व टीम के साथ धन्यौरा गांव पहुंचकर जल जीवन मिशन के लिए चिह्नित कर लगभग डेढ़ बीघा सरकारी जमीन को जेसीबी मशीन की मदद से जुतवाकर अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान कानूनगो राजाराम मिश्रा, लेखपाल रामप्रवेश, अनूप और संबंधित थाने की पुलिस मौजूद रही। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button