शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: महंगे गिफ्ट का लालच देकर किसान से की 15 लाख की ठगी, नाइजीरियन गिरफ्तार

Connect News 24

Fraud of 15 lakhs from a farmer by luring an expensive gift, Nigerian arrested

शाहजहांपुर पुलिस की गिरफ्त में ठगी का आरोपी नाइजीरियन नागरिक

शाहजहांपुर। महंगे गिफ्ट भेजने के नाम पर किसान से 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले नाइजीरियन नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से मोबाइल व सिम बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपी गिफ्ट भेजने के लिए कस्टम ड्यूटी के नाम पर खातों में रुपये मंगाकर ठगी करता था।

जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव उबरिया निवासी ब्रजेश कुमार के साथ 11 अप्रैल 2022 को धोखाधड़ी हुई थी। खुद को कोरियर एजेंट बताकर विभिन्न खातों में 15 लाख रुपये डलवाने के मामले में नौ अगस्त 2022 को मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच निरीक्षक राजेश सिंह को दी गई।

एसपी देहात संजीव वाजपेयी ने समीक्षा के दौरान साइबर सेल प्रभारी आरपी सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले के खुलासे के निर्देश दिए। टीम ने मोबाइल नंबर को ट्रेस कर दिल्ली के थाना मोहन गार्डन के सेकेंड फ्लोर गली नंबर 36 निवासी नाइजीरियन नागरिक ओसेस मर्फी को पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद नई दिल्ली कोर्ट में पेश किया। जहां से रिमांड प्राप्त कर यहां लाया गया।

विदेशों महिलाओं के नाम से बनाई थी आईडी

वादी मुकदमा ब्रजेश सिंह से पुलिस ने पूछताछ की। उसने करीना व्हाइट व रेव-सीनियर रोजमेरी स्मिथ नाम से फेसबुक पर आई फ्रेंड रिक्वेस्ट दिखाई। ब्रजेश ने बाया कि दोस्ती के झांसे में फंसाकर मैसेंजर से बात की। महंगे गिफ्ट, घड़ी, आईफोन, लैपटॉप, विदेशी मुद्रा, कपड़े आदि को कोरियर के जरिये भेजने का लालच दिया। उस सामान का किराया, टैक्स, कस्टम ड्यूटी आदि ब्रजेश से मांगा गया। लालच में आकर पहली बार 93000 रुपये वसंत सिंह के खाते में जमा किए। उसके बाद रवि कुमार के खाते में 499408, जयदीप कुमार के खाते में 50,0000 जमा किए। करीब 15 लाख रुपये जमा होने के बाद संपर्क करने की कोशिश की तो वहां से कोई सटीक जवाब नहीं मिला। तब उसे ठगी होने का अहसास हुआ।

नागरिकता के बारे में एंबेसी को कराया अवगत

नाइजीरियन नागरिक की नागरिकता को लेकर सवाल खड़ा हो गया। उसने कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया, इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है। एसपी देहात संजीव वाजपेयी ने बताया कि आरोपी के वीजा को लेकर एंबेसी को पत्र भेजा गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button