Shahjahanpur News: ट्रक की चपेट में आकर कन्या भोज से लौट रहीं किशोरियां घायल, एक की मौत

मुस्कान का फाइल फाेटो
जैतीपुर। थाना क्षेत्र में नवादा मोड़ तिराहे के पास कन्या भोज से लौट रही किशोरियों की स्कूटी ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसे में तीन किशोरियां गंभीर घायल होने पर सीएचसी पर भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान गांव अगरोली निवासी मुस्कान (12) की मौत हो गई।
मेहनत-मजदूरी करने वाले सूरजपाल की 14 साल की बड़ी बेटी रामप्यारी व मुस्कान व सुखपाल की बेटी फूलश्री स्कूटी से नवादा गांव में नवमी में कन्या भोज के लिए गईं थी। स्कूटी रामप्यारी चला रही थी। लौटने के दौरान नवादा मोड़ तिराहे के पास दातागंज की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में स्कूटी आ गई।
हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत ही सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालात गंभीर होने में मुस्कान को राजकीय मेडिकल काॅलेज भेजा गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
–
ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
-हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया। ट्रक को फतेहगंज पूर्वी के रेलवे क्राॅसिंग के पास पकड़ लिया। उसे जैतीपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया।