शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: अधिवक्ताओं का धरना जारी, व्यापारियों का मिला समर्थन

Connect News 24

Advocates' picketing continues, traders got support

जलालाबाद तहसील प्रांगण में अनशन पर बैठे अधिवक्ता। संवाद

जलालाबाद। विभिन्न मांगों को लेकर बार संघ के बैनर तले अधिवक्ताओं का अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के चलते तहसील का कामकाज ठप रहा, जिससे वादकारियों को बैंरग होना पड़ा। वहीं शुक्रवार को तहसील पहुंचे पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आंदोलन को लेकर अपना समर्थन पत्र एसडीएम रविंद्र कुमार को दिया।

मदनापुर क्षेत्र के 105 गांवों को जलालाबाद तहसील में शामिल किए जाने और तहसील स्थित मुंसिफ कोर्ट में कलान व जलालाबाद तहसील के सभी थानों को संबद्ध करने की मांग को लेकर अधिवक्ता लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। अब अधिवक्ताओं ने 25 सितंबर से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता शांतिस्वरूप अवस्थी, दिनेश वर्मा, अजय शंकर दीक्षित, प्रदीप श्रीवास्तव, अनुज पाठक, कमलेश शर्मा, रामेंद्र विक्रम दीक्षित, देवेंद्र वर्मा समेत 11 अधिवक्ता अनशन पर बैठे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button