शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 12 घंटे बाद गोताखोरों के जाल में फंसा शव, नहाते वक्त रामगंगा नदी में डूबा था युवक

Connect News 24

Dead body of youth found drowned in Ramganga river at Kolaghat in Shahjahanpur

गोताखोरों ने बरामद किया शव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में रामगंगा नदी में डूबे 18 वर्षीय फुजैल का शव शनिवार को गोताखोरों द्वारा डाले गए जाल में फंस गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। 

जलालाबाद के मोहल्ला यूसुफजई निवासी हसीन का 18 वर्षीय बेटा फुजैल शुक्रवार दोपहर मोहल्ला गौसनगर निवासी अपने दोस्त अमान व आसिफ के साथ बगैर किसी को बताए ई-रिक्शा से कोलाघाट के पैंटून पुल के पास रामगंगा नदी में नहाने चला गया था। 

दो युवकों को ग्रामीणों ने बचाया था 

नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी मे चले जाने से तीनों दोस्त डूबने लगे। पास के ही खेत मे मौजूद कुछ ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगा दी और किसी तरह अमान व आसिफ को बचा लिया। जबकि फुजैल का पता न लगने पर पुलिस ने गोताखोरों से उसे तलाश कराया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button