बदायूं

Budaun News: कछला में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Connect News 24

Married woman died under suspicious circumstances in Kachla

कछला में विवाहिता की मौत के बाद जुटे दोनों परिवार के लोग। संवाद

– पंखियानगला मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर में हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी/कछला। पंखियानगला मोहल्ले में विवाहिता वशीर वानो की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी भनक लगते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी आ गए। भाई ने पति पर हत्या कर शव लटका देने का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली।

मृतका वशीर वानो (21) पत्नी शब्बीर का मायका भी पंखियानगला में ही है। उसका निकाह करीब नौ महीना पहले हुआ था। वशीर के भाई तस्वीर ने बताया कि निकाह के दौरान उन्होंने काफी सामान दिया था। इसके बाद भी शौहर शब्बीर दो लाख रुपये और मांगने लगा था। वशीर के मना करने पर भी वह नहीं माना। वशीर को प्रताड़ित भी किया जाता रहा। वशीर ने मौत से पहले अपने भाई और मां को उत्पीड़न के बारे में बताया था।

आरोप है कि शब्बीर ने वशीर की गला दबाकर हत्या कर दी। शव कमरे में फंदे से लटका दिया गया। आरोपी शब्बीर के परिवार की महिलाओं न पुलिस के पहुंचने पर दहेज के आरोपों से इंकार कर दिया। बताया कि वशीर ने आत्महत्या कर ली है। इधर, कछला चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना के बाद वशीर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button