पीलीभीत

Road Accident: पीलीभीत में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, चार घायल

Connect News 24

Three people died in different road accidents in Pilibhit

For Reference Only
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत जिले में शुक्रवार की देर रात हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। थाना न्यूरिया क्षेत्र के रहने वाले जोर्जदास अपने पुत्र के साथ नोएडा से घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान गांव औरिया के निकट कार अनयंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में जोर्जदास की मौत हो गई। उनका बेटा घायल हो गया। 

थाना शाहजहांपुर निवासी तीन युवक अपने घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान गांव सैदपुर के पास सुबह चार बजे अज्ञात वाहन ने उनके टक्कर मार दी। इससे थाना तिलहर के मोहल्ला दातागंज निवासी दिव्यांशु अग्रवाल पुत्र आनंद अग्रवाल की मौके पर मौत हो गई। वहीं उनके दोनों साथी शिवा गुप्ता व यश अग्रवाल का इलाज चल रहा है। 

जहानाबाद क्षेत्र के ललौरीखेड़ा निवासी जानसिंह पुत्र होरीलाल 18 मई को सुरजीत के साथ बरेली किसी काम से गया था। बरेली के बैरियर नंबर दो पर उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज पीलीभीत जिला अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान जानसिंह की मौत हो गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button