शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बूंदाबांदी के बाद निकली धूप और उमस ने किया परेशान

Connect News 24

Sunlight and humidity disturbed after drizzle

शाहजहांपुर में बुधवार को बारिश के दौरान भीगते हुए जाते बाइक सवार

शाहजहांपुर। बुधवार को सुबह से बादल छाए रहे, दोपहर करीब 12 बजे बूंदाबांदी होने से मौसम सुहाना हो गया। तीन बजे के बाद फिर से धूप निकलने से उमस हो गई। संभावना जताई जा रही है कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे और झमाझम बारिश होगी।

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को 3.6 मिमी बारिश हुई। अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं मंगलवार को अधिकतम 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम में 2.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिन तक बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश की संभावना है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button