पीलीभीत
Pilibhit News: शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में अव्वल रहा पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:22 AM IST
पीलीभीत। शिकायतों के निस्तारण में इस बार पीलीभीत ने 98.46 अंक अर्जित कर प्रदेश में पहला स्थान पाया है। अपर जिलाधिकारी राजस्व एवं वित्त रामसिंह गौतम ने बताया जुलाई में हुई रैंकिंग में जिले को पहली रैंक मिली है। पीलीभीत को 332 संदर्भ मार्क किए गए थे, इनका समय पर निस्तारण किया गया। संवाद