Rampur News: मेरिट लिस्ट जारी, आज से शुरू होंगे दाखिले
रामपुर। राजकीय डिग्री कॉलेजों में स्नातक प्रथम सेेमेस्टर में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए शहर के दोनों कॉलेजों में मेरिट लिस्ट चस्पा कर दी गई है। आज से दाखिले होने शुरू हो जाएंगे।
राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में बीए के बाद बीएससी की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई। बीएससी बायो में सामान्य वर्ग के 67.60 प्रतिशत, ओबीसी में 66.80 प्रतिशत और एससी, एसटी में 44 प्रतिशत तक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों के दाखिले होंगे। वहीं बीएससी मैथ में 60 सीटों पर महज 10 आवेदन आए हैं। ऐसे में इन सभी के दाखिले होने के बाद भी कॉलेज में बीएससी मैथ की 50 सीटें खाली रह जाएंगी।
राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में बीए में सामान्य वर्ग में 57.87, ओबीसी में 45 प्रतिशत, एससी में 39.06 प्रतिशत और एसटी में 46.06 प्रतिशत तक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को दाखिले का अवसर मिलेगा। बीएससी बायो में सामान्य वर्ग में 75.26 प्रतिशत, ओबीसी में 66.46 प्रतिशत और एससी में 41.5 प्रतिशत तक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को दाखिला दिया जाएगा। बीएससी मैथ में सभी वर्गों की कट ऑफ 46.22 पर ठहरी है। बीकॉम में सामान्य वर्ग में 70.14, ओबीसी में 56.44, और एससी में 47.85 प्रतिशत तक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं का दाखिला हो जाएगा। वहीं टांडा और बिलासपुर के राजकीय डिग्री कॉलेजों में मेरिट लिस्ट आज चस्पा कर दी जाएगी।