Shahjahanpur News: दोबारा हुए पोस्टमार्टम में भी डूबने से मौत की पुष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:12 AM IST
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज में डैम राेड पर गर्रा नदी के किनारे खाली प्लाॅट में मिले युवक के शव का पोस्टमार्टम दोबारा कराया गया। पैनल से देर रात हुए पोस्टमार्टम के बाद जांच में डूबने से मौत आई है।
डैम रोड पर रविवार को मिले 25 से 27 वर्षीय युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। डूबने से मौत आने के बाद पुलिस ने दोबारा से पोस्टमार्टम कराने के लिए सीएमओ से पत्राचार किया था। मंगलवार रात दोबारा से तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। रात 12 बजे के बाद हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी आ गई, जिसमें डूबने से मौत स्पष्ट हुई। ऐसी स्थिति में अभी तक हादसे में मौत मान रही पुलिस का सिरदर्द बढ़ गया है। पुलिस ने युवक की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। मृतक की फोटो थानों में भेजने के साथ सोशल मीडिया पर डाली गई। शिनाख्त होने के बाद घटना की तस्वीर साफ हो सकेगी। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि जल्द ही खुलासा किया जाएगा।