शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: फतेहगढ़ छावनी में अग्निवीर भर्ती रैली 20 जुलाई से

Connect News 24

बरेली। सेना भर्ती कार्यालय बरेली की ओर से अग्निवीर भर्ती रैली 20 जुलाई से फतेहगढ़ छावनी में शुरू होगी। सर्वश्रेष्ठ चयन के उद्देश्य से रैली का आयोजन मुख्यालय भर्ती क्षेत्र लखनऊ, स्टेशन कमांडेंट फतेहगढ़ छावनी और नागरिक प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है। 26 को शाहजहांपुर और बहराइच के अभ्यर्थी जनरल ड्यूटी के लिए दौड़ लगाएंगे

एआरओ कर्नल अमित परब के मुताबिक, अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क, स्टोर कीपर (टेक्निकल), टेक्निकल और ट्रेड्समैन पद के लिए 12 जिलों के अभ्यर्थी रैली में शामिल होंगे। एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों की मेल आईडी पर भेज दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को भर्ती तिथि पर रात एक बजे स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में पहुंचने को कहा गया है।

बताया कि 20 जुलाई को फर्रुखाबाद, 21 को बरेली, 22 को हरदोई, 23 को बदायूं, 24 को संभल, 25 को पीलीभीत और सीतापुर, 26 को शाहजहांपुर और बहराइच, 27 को लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती और बलरामपुर के अभ्यर्थी जनरल डयूटी के लिए दौड़ लगाएंगे। भर्ती के संबंध में एजेंट या दलाल के फेर में न पड़ने की चेतावनी दी गई है।

28 जुलाई को अग्निवीर (एआरओ बरेली से संबंधित सभी जिले के टेक्निकल और अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल), 29 को अग्निवीर (एआरओ बरेली से संबंधित सभी जिलों के ट्रेड्समैन 8वीं और 10वीं) प्रतिभाग करेंगे। अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों को साथ लाना होगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button