शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पीपल का पूजन कर पति की दीर्घायु की कामना की

Connect News 24

She worshiped the poplar and wished her husband long life

शाहजहांपुर में सोमवती अमा​वस्या पर पीपल वृक्ष का पूजन करतीं सुहागिन। संवाद

शाहजहांपुर। सोमवती अमावस्या पर सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने पीपल का पूजन-अर्चन कर पति की दीर्घायु की कामना की। सुहागिन महिलाओं ने पीपल को कच्चा धागा लपेटने हुए प्रसाद, तिल, जौ, सिंदूर आदि पूजन सामग्री चढ़ाई।

महिलाएं शहर में इंदिरा नगर स्थित ऋषि आश्रम, कटिया टोला में साईं मंदिर के सामने, टाउनहाल में बाबा विश्वनाथ मंदिर, पोस्ती पकड़ में वनखंडीनाथ मंदिर, सुभाषनगर के शिव मंदिर समेत कई स्थानों और गांवों में पीपल के वृक्ष की पूजा करती देखी गईं। पं. अरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि पीपल के वृक्ष की पूजा सुहागिन महिलाएं प्राचीन काल से करती आ रही हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button