शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: संत सुखदेव सिंह की पुण्यतिथि पर शुरू हुआ अखंड पाठ

Connect News 24

Akhand Paath started on the death anniversary of Saint Sukhdev Singh

कुटिया साहिब गुरुद्वारे में सबद कीर्तन करता रागी जत्था। संवाद

शाहजहांपुर। गुरुद्वारा श्री कुटिया साहिब में संत बाबा सुखदेव सिंह की 40वीं पुण्यतिथि पर अखंड पाठ का आयोजन किया गया है। पाठों का समापन 16 सितंबर को होगा।

चार अगस्त से शुरू हुए सुखमनी साहिब के पाठों की लड़ी का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इस बीच रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। संगत ने गुरुग्रंथ साहिब के सामने माथा टेका। इस अवसर पर गुरुद्वारा कुटिया साहब की सजावट देखते ही बन रही थी।

दूसरी ओर लायंस क्लब सुगंध की ओर से रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इस मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, नवनीत कौर, महेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, कोमल, अरविंदर सिंह ज्ञानी, गुरदीप सिंह, प्रमीत सिंह होरा, रविंद्र सिंह, परमवीर सिंह होरा, मनजीत सिंह, जसपाल सिंह, छाया सक्सेना आदि मौजूद रहीं।

कुटिया साहिब गुरुद्वारे में सबद कीर्तन करता रागी जत्था। संवाद

कुटिया साहिब गुरुद्वारे में सबद कीर्तन करता रागी जत्था। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button