बदायूं
Budaun News: केबल में आग लगने से 24 घंटे ठप रही बिजली
बिल्सी। नगर के खैरी बस स्टैंड के निकट बुधवार शाम जर्जर केबल में अचानक आग लग गई। इसके कारण नगर के मोहल्ला संख्या दो और एक की बिजली आपूर्ति करीब 24 घंटे तक पूरी तरह ठप रही।
इस दौरान यहां के लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना। यहां तक कि लोगों को पीने के पानी के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ा। रात को चैन की नींद भी नहीं ले सके। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बिजली आपूर्ति सुचारु होने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली। संवाद