शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सब्जी लेने निकले बुजुर्ग की तालाब में डूबकर मौत

Connect News 24

सिंधौली। थाना क्षेत्र के गांव कटौल निवासी चरन सिंह (60) की कोटावारी गांव स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गई। उसका शव तालाब में उतराता मिला है।

चरन सिंह उमरिया पुल पर पान की दुकान लगाकर भरण पोषण करते थे। बुधवार की शाम साढ़े सात बजे सब्जी लेने के लिए कोटावारी गांव गए थे। इसी दौरान वह तालाब में गिर गए। देर रात तक उनके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की, पर सफलता नहीं मिली। बृहस्पतिवार की सुबह बारिश बंद होने के बाद शव की तलाश को शुरू की गई। इस बीच उनका शव नदी में उतराता मिला।

पुलिस ने शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भतीजे पंकज ने बताया कि चरन सिंह की पत्नी का कई वर्ष पहले निधन हो चुका है। उनका एक पुत्र है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button