शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: छत से गिरकर घायल हुई वृद्धा की इलाज के दौरान मौत

Connect News 24

तिलहर। मकान की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई।

गांव धर्मपुर कंजा निवासी 90 वर्षीय हीरा कुमारी शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिर गईं थीं। तिलहर सीएचसी से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। चर्चा है कि वृद्धा ईंट लगने से घायल हुईं थीं। सूचना पर पुलिस ने महिला के बेटे पोथी और सिपट्टर को थाने बुलाकर घटना की जानकारी ली। बेटे ने बताया कि वृद्धा किसी काम के सिलसिले में मकान की छत पर गई थीं। वहां से नीचे गिरकर घायल हो गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button