बदायूं

Budaun News: कछला घाट पर जुटे कांवड़िये, हाईवे पर गूंजा हर-हर महादेव

Connect News 24

Kanwariyas gathered at Kachla Ghat, Har Har Mahadev echoed on the highway

डीजे पर ​शिव के धुन पर ​धिरकते भोले के भक्त।

कछला से जल लेकर निकले, आज करेंगे शिवालयों में जलाभिषेक

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रविवार को कांवड़ियों की टोलियां कछला घाट से जल भरकर निकल पड़ीं। डीजे साउंड सिस्टम लगे निजी वाहनों के आगे थिरकते हुए कांवड़ियों के निकलने से बरेली-मथुरा हाईवे गुलजार हो उठा और हर-हर महादेव के जयघोष से समूचा वातावरण शिवमय हो गया।

कांवड़ यात्रा के लिए कछला घाट पर शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला रविवार तड़के से ही शुरू हो गया। आस्था की डुबकी लगाने के बाद शिवभक्तों ने कांवड़ सजाईं। स्नान कर जल भरा और कांवड़ पूजन कर शिवालयों की ओर निकल पड़े। पुरोहित राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि कासगंज जिले के कांवड़ियों की टोलियों की संख्या सबसे ज्यादा रही।

डाक कांवड़ लेकर बरेली के नवाबगंज के गांव हरदुआ निवासी शिवभक्तों की आठ सदस्यीय टोली में शामिल ललित कुमार ने बताया कि टोली सोमवार को शिव मंदिर में जलाभिषेक करेगी। इसके अलावा बदायूं के गांव शिकरापुर के कांवड़िये भी निजी वाहन पर धूम मचाते गंगाघाट पर पहुंचे। रात में आसपास के इलाकों के बाइक सवार कांवड़ियों की भी भीड़ रही।

गंगा में संकेतक से आगे बढ़ने पर कांवड़ियों को रोका

गंगाघाट पर जल भरने से पहले कासगंज जिले के कांवड़ियों की टोली में शामिल तीन युवक गंगा में गहराई वाले स्थान पर बैरिकेडिंग की रस्सी उठा कर आगे बढ़ गए। गोताखोर ने तीनों को रोक दिया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने बैरिकेडिंग से पहले ही स्नान करने की मुनादी करा दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घाट पर तैनात पुलिसकर्मियों को सजग रहने की हिदायत दी गई है।

डीजे पर शिव के धुन पर धिरकते भोले के भक्त।

डीजे पर शिव के धुन पर धिरकते भोले के भक्त।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button