Shahjahanpur News: अंकित सेन बने जिला चेस चैंपियन

शतरंज चैंपियनशिप में सीनियर वर्ग के पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता व आयोजक
शाहजहांपुर। जिला शतरंज खेल संघ की ओर से मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में स्व. प्रमोद कुमार शुक्ला शतरंज चैंपियनशिप में सीनियर वर्ग का पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य एके तिवारी और विशिष्ट अतिथि कटरा खुदागंज के ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सचिन प्रेमी और अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष रवि वर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
आयोजन सचिव अभिषेक शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता स्विस लीग सिस्टम से खेली गई। इसमें कुल पांच राउंड हुए। निर्णय के आधार पर अंकित सेन जिले के शतरंज चैंपियन घोषित किए गए। रियाज खान द्वितीय, आशुतोष मिश्रा तृतीय, राहुल कुमार चतुर्थ व आयुष सक्सेना ने पंचम स्थान प्राप्त किया है। सभी विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र व नगद पुरस्कार दिया गया। फरीद खान, प्रखर श्रीवास्तव, आशुतोष शुक्ला, संजीव किशोर, प्रिंस, रूबल सक्सेना, रितेश कुमार को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
जिले के वरिष्ठ शतरंज खिलाड़ी विश्वजीत विक्रम के द्वारा नेशनल ऑर्बिटर की परीक्षा पास करने पर जिला शतरंज खेल संघ के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला शतरंज खेल संघ के सचिव विपिन अग्निहोत्री, सुबोध कुमार, अंजलि, सुधीर श्रीवास्तव, विश्वजीत विक्रम आदि मौजूद रहे।