शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जलालाबाद में तीन मोहल्लों के लोग बिजली के लिए तरसे

Connect News 24

In Jalalabad, people of three localities yearn for electricity

जलालाबाद में रामताल रोड पर बंच केबल डालते कर्मचारी

जलालाबाद। तहसील रोड से रामताल तक नई बंच केबल डाले जाने के कारण तीन मोहल्लों के करीब एक हजार से ज्यादा उपभोक्ता दो दिन से बिजली सप्लाई न मिलने से परेशान हैं। नई लाइन पड़ने के बाद लो-वोल्टेज और बार-बार होने वाले फाल्ट से निजात मिलने की उम्मीद है।

विधायक हरिप्रकाश वर्मा के प्रयास से नगर समेत अल्हागंज, कलान और मदनापुर में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन योजना के तहत शासन ने 160 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मंजूर की थी। इसी के चलते बिजली नेटवर्क को सुधारने के लिए प्रयास शुरू हो गए। शनिवार सुबह आठ से लेकर रात नौ बजे तक कार्य चला।

इस बीच मोहल्ला ब्रह्मनान, खेड़ा व सराय मोहल्लों के करीब एक हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं के घरों की बिजली सप्लाई ठप रही। रात में सप्लाई शुरू होने के बाद कही धीमे तो कहीं ज्यादा वोल्टेज की समस्या बनी रहने से लोग गर्मी के चलते रातभर परेशान रहे। रविवार सुबह दो घंटे सप्लाई दी गई, बाद में कार्य शुरू हो जाने से शाम तक सप्लाई ठप रही। कार्य के दौरान गंगा बुक डिपो से रामताल रोड तक के रास्ता का ट्रैफिक भी बंद रखा गया।

शिव बरात के चलते बिजली लाइनों को ऊंचा कराया

सावन के अंतिम सोमवार को शिवजी की बारात निकाली जाएगी। शिव बरात के रूट पर रविवार को बिजली की लाइनों को ऊंचा कराया गया। बहादुरगंज उपकेंद्र के जेई ने अंजान चौकी व मशीनरी मार्केट के पास कई जगह पर नीची लाइन को सही कराया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button