शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: डीआरएम ने रोजा से सीतापुर तक स्पेशल रेल कार से किया निरीक्षण

Connect News 24

DRM inspected special rail car from Rosa to Sitapur

बरतारा स्टेशन पर एसएस के ऑफिस में निरीक्षण करते डीआरएम राजकुमार

शाहजहांपुर। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) राजकुमार ने रविवार को अपनी स्पेशल रेल कार से रोजा जंक्शन, बरतारा, जंग बहादुरगंज, मैगलगंज, सीतापुर होते हुए बालामऊ रेलवे स्टेशन तक निरीक्षण किया।

डीआरएम की स्पेशल रेल कार सुबह 9:30 बजे रोजा जंक्शन पहुंची। जहां स्थानीय रेल अधिकारी उनकी आवभगत में लगे रहे, लेकिन डीआरएम कुछ ही देर में बरतारा रेलवे स्टेशन निकल गए। वहां उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके बाद न्यू रेलवे लाइन का जायजा लिया। स्टेशन अधीक्षक कार्यालय भी गए और अभिलेख देखे। फिर वह जंगबहादुरगंज, मैगलगंज स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे।

मैगलगंज रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण करने के बाद डीआरएम सीतापुर होते हुए बालामऊ चले गए। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके ठाकुर ने बताया कि डीआरएम राजकुमार का स्पेशल रेल कार से ही निरीक्षण था। वह रोजा में कुछ ही समय के लिए रुके। उनके स्वागत में रोजा जंक्शन पर यातायात निरीक्षक एसके यादव, स्टेशन अधीक्षक जेके सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button