शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: वाहनों से अवैध वसूली करने वाले विजय के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 26 May 2023 12:56 AM IST

भावलखेड़ा। टैक्सी स्टैंडों के नाम पर वाहनों से अवैध वसूली करने वालों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। चौक कोतवाली में वसूली करने वाले विजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद बृहस्पतिवार को उस पर आरसी मिशन थाने में भी रिपोर्ट लिखी गई है।

बृहस्पतिवार को जनपद बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला जगतपुर गौंटिया निवासी हारुन ने आरसी मिशन थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि बरेली से हरदोई तक इको कार चलाता है। 23 मई को हरदोई बाईपास चौराहे पर विजय नाम का व्यक्ति मिला। उसने कहा कि चौराहे पर उसका टैक्सी स्टैंड का ठेका है। आरोपी ने हारुन से सौ रुपये मांगे। विरोध करने पर गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि मामले में चालक की ओर से विजय नाम के व्यक्ति के खिलाफ रंगदारी मांगने, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अन्य टैक्सी चालकों से पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि विजय किसके इशारे पर वसूली करता था। बुधवार को उसके खिलाफ चौक कोतवाली में बरेली मोड़ पर वसूली करने के आरोप में केस दर्ज किया था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button