बरेली

UP News: अशरफ के एक लाख के इनामी साले सद्दाम का एक और वीडियो वायरल; लिखा, शेर-ए-पूर्वांचल

Connect News 24

Mafia Ashraf saddam another video viral in Bareilly

सद्दाम और फुरकान
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के एक लाख रुपये के इनामी साले सद्दाम का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें सद्दाम के साथ फुरकान भी दिखाई दे रहा है। फुरकान इन दिनों बरेली जेल में बंद है। दोनों ने आईने के सामने बाल संवारते हुए रील बनाई है। 

वीडियो में डायलॉग लगा है कि अपना इक्का तभी दिखाना जब सामने वाला बादशाह निकाले। वीडियो के कैप्शन में शेर-ए-पूर्वांचल लिखा है। इससे पहले भी सद्दाम के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। एक वीडियो में सद्दाम के साथ सिपाही शमीम भी था। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। 

संबंधित खबर- Atiq Ashraf Murder: सद्दाम गैंग के साथ मजबूती से जुड़ा था यूपी पुलिस का सिपाही शमीम, फरहद के साथ भी फोटो वायरल

सद्दाम ने बरेली जेल में बंद रहे अशरफ की मदद की थी। उमेशपाल हत्याकांड के बाद सद्दाम की गतिविधियों का खुलासा हुआ तो सद्दाम और उसके गुर्गों के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में गुर्गे लल्ला गद्दी, फुरकान, फरहद उर्फ गुड्डू आदि को जेल भेजा जा चुका है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button