शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सरकारी जमीन पर कब्जे का प्रयास

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 15 Nov 2023 12:45 AM IST

शाहजहांपुर। भूमाफिया ने करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन पर कब्जा कर जोत डाला। उस पर प्लाटिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच के बाद जमीन को कब्जे में ले लिया।

करीब एक सप्ताह पहले प्रशासन को शिकायत मिली थी कि गांव शहबाजनगर में स्थित लगभग तीन बीघा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके प्लाटिंग की कोशिश हो रही है। इसके बाद सदर तहसील की टीम ने मौके पर जाकर जांच की। जांच में पता चला कि जमीन को जोतकर प्लाटिंग करने के लिए ईंटों को लगा दिया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक किसी भूमाफिया के गुर्गों ने यह काम किया जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की। मामले की जांच करने के लिए एडीएम न्यायिक राशिद अली और एसडीएम सदर शैलेंद्र गौतम मौके पर गए। दस्तावेजों में सरकारी जमीन पाए जाने पर जमीन को प्रशासन ने कब्जे में लिया। इस मामले में एक लेखपाल का नाम भी सामने आ रहा है जिसकी मिलीभगत से जमीन पर कब्जा करने का खेल हुआ। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी लेखपाल ने कोई कार्रवाई नहीं की और न ही इस मामले में उच्चाधिकारियों को कोई रिपोर्ट दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button