Shahjahanpur News: बंडा में नौ अक्तूबर को जागरूकता शिविर लगेगा
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:06 AM IST
शाहजहांपुर। उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से खादी एवं ग्रामोद्योग के माध्यम से रोजगार सृजन के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विपणन विकास सहायता योजना के तहत विकास खंड परिसर बंडा में नौ अक्तूबर को दोपहर 12ः00 बजे से जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम में कम से कम 50 नवयुवक/नवयुवतियों को विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आवेदन करने के लिए जरूरी प्रपत्रों, पंजीकरण/प्रमाण पत्रों, प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने एवं विपणन संबंधी जानकारी प्रदान कराई जाएगी। इच्छुक नवयुवक, युवतियों को कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में लीड बैंक, नाबार्ड एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आदि संस्थाओं के विशेषज्ञ भी बुलाए गए हैं। संवाद