शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ताइक्वांडो में आयुषी और अक्षत ने जीता गोल्ड

Connect News 24

Ayushi and Akshat won gold in Taekwondo

शाहजहांपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी खेलते ​खिलाड़ी। संस्था

शाहजहांपुर। शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धाएं हुईं। इसमें खिलाड़ियों ने दौड़, हॉकी, कराटे आदि स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।

हॉकी के फाइनल मैच में बालक वर्ग की स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा-ए बनाम स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा-बी टीमों के बीच मुकाबला हुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा-ए टीम 3-1 से जीती। बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा की टीम विजेता रही। एथलेटिक्स में बालक वर्ग के 100 मीटर में अमित सिंह, 200 मीटर में अफरोज बाबू, 400 मीटर में हरप्रीत सिंह प्रथम रहे। बालिका वर्ग के 100 मीटर में शिवानी वर्मा, 200 मीटर में मनीषा, 400 मीटर में गुनगुन मौर्या ने पहला स्थान पाया।

खो-खो के पहला मैच आरबीएम इंटर कॉलेज को हराकर तक्षशिला पब्लिक स्कूल ने जीता। दूसरा मैच हथौड़ा स्टेडियम-ए टीम ने जनता इंटर कॉलेज से जीत लिया। कबड्डी में बालक वर्ग का फाइनल मैच रेड रोज क्लब बनाम हथौड़ा स्टेडियम के बीच खेला गया। इसमें रेड रोज क्लब कांट की टीम 42-35 से विजेता रही। बालिका वर्ग में कैंट क्लब शाहजहांपुर की टीम ने 27-10 से एसएस कॉलेज को पराजित कर दिया। ताइक्वांडो बालिका वर्ग के 21 किग्रा भारवर्ग में आयुषी, 45 किग्रा में तुषा यादव ने गोल्ड जीता तो बालक वर्ग के 15 किग्रा भारवर्ग में अक्षत गुप्ता, 58 किग्रा भारवर्ग में सुभांचल पांडेय ने गोल्ड जीता।

बालक वर्ग में ही 27 किग्रा भारवर्ग में रिदम, 33 किग्रा में मोहम्मद असद अली, 50 किग्रा में मोहम्मद अब्दुल कादिर खान, 52 किग्रा में विमल, 72 किग्रा में सुमित सिंह, 84 किग्रा में मोहम्मद अक्श ने गोल्ड प्राप्त किया। जिला क्रीड़ाधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि कुछ स्पर्धाएं बारिश के चलते नहीं हो सकीं। इनकी जल्द ही अगली तिथि घोषित की जाएगी।

स्पर्धाओं की शुरुआत विशंभर दास गुप्ता ने मेजर ध्यान चंद के चित्र पर माल्यार्पण और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। विजेताओं को जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया, जिला ओलंपिक संघ के महासचिव नरेंद्र त्यागी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष विनय कुमार, योग प्रशिक्षक मृदुल गुप्ता, फुटबाल प्रशिक्षक आशु भारती, मुजाहिद अली, अतुल कुमार, वैभव, महजबी आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी खेलते खिलाड़ी। संस्था

शाहजहांपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी खेलते खिलाड़ी। संस्था

शाहजहांपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी खेलते खिलाड़ी। संस्था

शाहजहांपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी खेलते खिलाड़ी। संस्था


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button