Shahjahanpur News: हिंदी सप्ताह के पहले दिन हुई पोस्टर प्रतियोगिता में शशांक रहे प्रथम

एसएस कॉलेज में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के प्रतिभागी व शिक्षक। संस्था
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज में हिंदी विभाग की ओर से हिंदी सप्ताह की शुक्रवार को शुरुआत हुई। पहले दिन चित्रकला विभाग के सह-संयोजन से पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। इसमें शशांक ने पहला स्थान प्राप्त किया। सबा और रुचि देवी ने संयुक्त रूप से दूसरा और निहारिका शुक्ला ने तीसरा स्थान पाया।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर रूपांशुमाला व विशिष्ट अतिथि डॉ. दुर्गावती सिंह ने छात्र-छात्राओं को हिंदी की महत्ता बताई। प्राचार्य प्रोफेसर आरके आजाद ने सभी का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर आलोक, चित्रकला विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना गर्ग, प्रमोद यादव, सुजीत वर्मा, दुर्गविजय, डॉ. श्रीकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद