Shahjahanpur News: आधी रात में गूंजा…हाथी घोड़ा पालकी… जय कन्हैया लाल

खुटार में सजा माता पंथवारी मंदिर
पुवायां। हरे राम पक्का तालाब मंदिर, देवस्थान मंदिर, तिराहा बाजार, चौराहा बाजार सहित कई मंदिरों में जन्माष्टमी श्रद्धा से मनाई गई।
गांवों के मंदिरों पर बृहस्पतिवार रात 12 बजे नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल और कृष्ण कन्हैया की जय-जयकार की जाने लगी। गांव नाहिल में प्राचीन राम मंदिर, बड़ा मंदिर पर कई कार्यक्रम हुए। इस दौरान रामकैलाश वाजपेयी की टीम ने झांकियां और भजन प्रस्तुत किए। आयोजन में महंत पूरनदास महाराज, दिवाकर दास, मैथिलीशरण दास, मुनीश त्रिवेदी, मुनीश पांडे, लरेकेश मिश्रा, मनोज त्रिवेदी, अतुल, अनुज, अरविंद आदि का सहयोग रहा। पुवायां, खुटार और बंडा के थाना परिसर में भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।
खुटार। मां पंथवारी मंदिर, राम जानकी बाला जी मंदिर, बगियानाथ मंदिर, गुलराहनाथ मंदिर, देवस्थान मंदिर थाना परिसर स्थित मंदिर पर जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। आंधी-बारिश ने कार्यक्रमों में कुछ खलल डाला लेकिन श्रद्धालु मंदिर परिसरों में डटे रहे। संवाद
जन्माष्टमी पर जागरण में भजनों पर झूमे लोग
सिंधौली। थाने के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में जन्माष्टमी पर जागरण हुआ। इसमें रासलीला पार्टी के कलाकारों ने देवस्वरूपों की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। मध्यरात्रि में कन्हाइयां के जन्म लेते ही केक काटा गया और प्रसाद बंटा। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह, उप निरीक्षक सरोज कुमार दीक्षित, वासुदेव मिश्रा, अनिल कुमार मिश्रा, अतुल मिश्रा, उमाकांत मिश्रा, उपनिरीक्षक मनोज कुमार उपाध्याय, शोभित गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
जन्माष्टमी पर हुआ भजन-कीर्तन
तिलहर। बृहस्पतिवार रात थाने के मंदिर में पुलिसकर्मियों ने पूजन कर जन्माष्टमी मनाई। चीनी मिल कॉलोनी मंदिर, पंजाबी कॉलोनी स्थित गीता मंदिर, बाईपास चौराहा स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर, श्री बालाजी मंदिर में भजन-कीर्तन होते रहे। पोटरगंज के पीछे स्थित बंथरा परिवार के प्राचीन माता मंदिर में पुजारी रोहित ने पूजन किया। संवाद
राधा-कृष्ण के स्वरूपों ने मन मोहा
कांट। मोहल्ला पट्टी पूर्वी में राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर महंत सीताराम बाबा, गोविंद पांडेय, गंगा चरण पांडेय, राममुरारी मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, अभिषेक पांडेय, सोहिल शंखधर, डॉ. विनोद, रिंकू, भगतू, मुन्ना पांडेय, पुनीत पाठक, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

खुटार में सजा माता पंथवारी मंदिर

खुटार में सजा माता पंथवारी मंदिर