शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बारिश से बहादुरगंज की बिजली गुल, नौ हजार उपभोक्ता प्रभावित

Connect News 24

शाहजहांपुर। हल्की सी बारिश में ही शहर की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। 220 केवी पैना ट्रांसमिशन से बहादुरगंज को आने वाली 33 केवी की सप्लाई ठप हो गई। इसके चलते करीब ढाई घंटे के बाद दूसरे उपकेंद्र से जोड़कर सप्लाई को बहाल कराया गया। वहीं दूसरी तरफ बारिश बंद होने के बाद उपभोक्ता ट्रिपिंग की समस्या से जूझते रहे।

मंगलवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे बारिश शुरू हो गई। हल्की बारिश के चलते ही पुवायां रोड स्थित 132 केवी से सप्लाई को बंद कर दिया। इस बीच लाइन में फाल्ट हो गया। बूंदाबांदी बंद होने के बाद लाइन लगाई गई तो बहादुरगंज की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। काफी प्रयास करने के बाद भी लाइन नहीं लग सकी।

इसके बाद कर्मचारियों ने लाइन पर गश्त शुरू की। कर्मियों को फाल्ट नहीं मिल सका। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा। बिजली कर्मियों के अनुसार करीब नौ हजार उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा रहा। रात करीब आठ बजे गोविंदगंज से सप्लाई को जोड़कर आपूर्ति को बहाल किया गया। वहीं दूसरी तरफ निगोही रोड उपकेंद्र का जलालनगर फीडर भी बंद हो गया। करीब दो घंटे के बाद सप्लाई शुरू हो सकी।

बारिश के बाद ट्रिपिंग की समस्या हुई

-शाम में बरसात होने के दौरान पुवायां रोड स्थित 132 केवी ट्रांसमिशन से बिजली की सप्लाई को बंद कर दिया गया। इसके चलते लोग परेशान रहे। बारिश बंद होने के बाद भी बिजली की आवाजाही लगी रही।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button