पीलीभीत

Pilibhit News: बरेली में स्पा सेंटर चला रहे युवक के संपर्क में था सर्राफ का बेटा जतिन

Connect News 24

सराफा व्यापारी के लापता पुत्र का पांचवें दिन भी सुराग नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। सराफा व्यापारी के लापता पुत्र जतिन वर्मा का पांचवें दिन भी सुराग नहीं लग सका। पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि जतिन बरेली में स्पा सेंटर चला रहे दिल्ली के एक युवक के संपर्क था। जतिन के खाते से स्पा सेंटर संचालक को रुपये भी ट्रांसफर किए गए।

पुलिस के अनुसार लापता होने के दिन छात्र घर से बरेली में स्पा सेंटर गया था। कुछ देर बाद स्पा सेंटर का कर्मचारी उसे बाइक से बरेली के सेटेलाइट बस स्टैंड के पास छोड़कर चला गया। अगले दिन जतिन के मोबाइल की लोकेशन पीलीभीत के गांव बराहा के आसपास मिली। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका।

24 मई से लापता बीबीए के छात्र जतिन की तलाश में जुटी पुलिस ने बरेली से तीन महिलाओं को पकड़ा था। स्पा सेंटर से जुड़ी तीन महिलाओं और स्पा सेंटर के कर्मचारी से पूछताछ के बाद पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे। स्पा सेंटर के कर्मचारी ने पुलिस को जतिन के स्पा सेंटर संचालक से कई महीनों से संबंध होने और जतिन के सेंटर पर कई बार आने की जानकारी दी।

युवक ने बताया कि 26 मई को भी जतिन स्पा सेंटर पहुंचा था। स्पा सेंटर के संचालक ने जतिन का मोबाइल नंबर देकर उसे सेंटर पर बाइक से बुलवाया था। करीब पौन घंटा रुकने के बाद जतिन को स्पा सेंटर का कर्मचारी ही बाइक से सेटेलाइट बस स्टैंड तक छोड़ने गया था।

जांच को लगी पुलिस टीमों ने जतिन के बैंक खातों के लेनदेन की डिटेल खंगाली। जिसमें कई बार स्पा सेंटर के अलावा अन्य लोगों को भी रुपये ट्रांसफर होने की बात सामने आई। हिरासत में लिए गए स्पा सेंटर के कर्मचारी को मंगलवार को एसओजी फिर साथ लेकर बरेली को रवाना हुई, ताकि सेटेलाइट के आसपास लगे कैमरों से जतिन के बारे में और कुछ सुराग लग सके।

मालूम हो कि जतिन 26 मई को घर से बरेली में कॉलेज जाने की जानकारी देकर निकला था। इसके बाद न तो कॉलेज पहुंचा और न ही वापस घर आया। उसके तीनों मोबाइल बंद होने पर जतिन के चाचा सतीश वर्मा ने शनिवार को गुमशुदगी दर्ज कराई। जतिन के मोबाइल की लोकेशन 27 मई को पीलीभीत के गांव बराहा और उसके आसपास मिली। इसके बाद से ही उसका कोई पता नहीं चल रहा है।

जतिन के पिता संजीव वर्मा ने बताया कि पुलिस लगातार यही कह रही है कि कोशिश कर रहे हैं। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि छात्र की बरामदगी को लगातार टीमें जुटी हुईं हैं।

होटल में छापे के दौरान मौजूद था स्पा सेंटर संचालक

एसओजी ने दो दिन पहले बरेली के एक होटल में जब छापा मारा तो स्पा सेंटर का संचालक भी वहां मौजूद था। बाद में छापे की भनक लगते ही वह खिसक गया था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button