बदायूं

Budaun News: वनबेहटा गांव में सांड़ के हमले से किसान घायल

Connect News 24

Farmer injured by bull attack in Vanbehata village

सांड के हमले से घायल हुआ किसान बलवीर। संवाद

बिल्सी। बीती रात क्षेत्र के गांव वनबेहटा में सांड़ ने हमला कर किसान को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के वक्त किसान अपनी मक्का की फसल की रखवाली करने जा रहा था।

गांव निवासी किसान बलवीर बीती सोमवार की रात करीब नौ बजे मक्का की फसल की रखवाली करने खेत पर जा रहा था। तभी पीछे से आए एक आवारा सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। बलवीर की चीख-पुकार पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान उसकी ओर दौड़ पड़े। तब तक सांड़ बलवीर को गंभीर रूप से घायल कर चुका था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उसके परिवार के लोगों को दी। वे उसे इलाज के लिए उझानी ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button