शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बरेली में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत

Connect News 24

Student preparing for competitive exam dies after falling from train in Bareilly

मृतक अर्पित का फाइल फोटो।

शाहजहांपुर। तिलहर थाना क्षेत्र के गांव टाह निवासी दिनेश कुमार के पुत्र अर्पित कुमार (20) की रनथ्रू ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह 15 अगस्त पर घर लौट रहा था। माना जा रहा है कि वह किसी रनथ्रू ट्रेन में सवार हो गया था।

अर्पित एसएस कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। वह बरेली में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस का अवकाश होने पर घर आने के लिए ट्रेन में सवार हुआ था। उसे तिलहर में उतरना था, लेकिन दोपहर करीब एक बजे रोजा के पास उसका शव पड़ा मिला।

आशंका है कि रनथ्रू ट्रेन में सवार होने के दौरान रोजा में रफ्तार धीमी होने पर उतरने के दौरान हादसा हुआ होगा। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव की तलाशी ली। उसके पास से मिले मोबाइल से परिजन को सूचना दी। उसकी मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button