बदायूं

Budaun News: बिल्सी में भक्तों ने महाकाल का किया भव्य शृंगार

Connect News 24

Devotees did grand decoration of Mahakal in Bilsi

बिल्सी के कुटी मंदिर में महाकाल का श्रृंगार पूजा करते भक्त। संवाद

तहसील रोड स्थित हनुमान मंदिर पर चढ़ाया चोला

संवाद न्यूज एजेंसी

बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार में स्थित कुटी मंदिर में सोमवार की रात श्री महाकाल सेवा समिति की ओर से बाबा भोलेनाथ का भव्य शृंगार किया गया। बाद में बाबा को छप्पन भोग लगाया गया। साथ ही आरती के बाद सभी को प्रसाद का बांटा गया। संयोजक मुन्ना बाबू वार्ष्णेय, रजनीश शर्मा, लवलेश वार्ष्णेय, परमानंद वार्ष्णेय, कुलदीप वार्ष्णेय, तपन वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय, अर्चित वार्ष्णेय, राजा वार्ष्णेय, पंकज वार्ष्णेय, हरिओम, उमेश चंद्र हनी आदि भक्त मौजूद रहे।

इसके अलावा नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर, पटवा कॉलोनी में शिव मंदिर एवं मोहल्ला संख्या पांच शिव मंदिर पर बाबा का भव्य शृंगार कर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए। इधर नगर के तहसील मोड़ स्थित हनुमान जी के मन्दिर पर श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा बाबा का भव्य शृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद बाबा का भोग लगाया गया। उसके बाद यहां सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।

इस मौके पर उदयराज कोहली, सौरभ देवल, निशान्त देवल, जितेन्द्र शर्मा, रितिक, ऋषभ, प्रांजल देवल, मंयक माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button