शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कैडेट्स के नामांकन के लिए होगी शारीरिक दक्षता व लिखित परीक्षा

Connect News 24

शाहजहांपुर। 25 उप्र बटालियन एनसीसी के कार्यवाहक कमान अधिकारी ले. कर्नल विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स भर्ती के लिए नामांकन होंगे। इसके लिए शारीरिक दक्षता दौड़ व लिखित परीक्षा के लिए विद्यालयवार केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को एसपी कॉलेज, नेव इंटर कॉलेज, डीपी सिंह इंटर कॉलेज, 18 अगस्त को इस्लामिया इंटर कॉलेज, जीआईसी, श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज नियामतपुर, 18 अगस्त को जनता इंटर कॉलेज, रेलवे इंटर कॉलेज रोजा, एसडीएस इंटर कॉलेज की परीक्षाएं जीएफ कॉलेज मैदान में होंगी।

20 अगस्त को आरवीएम इंटर कॉलेज तिलहर, एलबीजेपी इंटर कॉलेज तिलहर, एलबीडी गर्ल्स इंटर कॉलेज तिलहर के मैदान में ही परीक्षा होगी। 24 अगस्त को जीएफ कॉलेज, 25 अगस्त को एसएस कॉलेज के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं उनके खेल मैदान में ही परीक्षा होगी। उन्होंने सभी एएनओ, केयरटेकर को अपने विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को परीक्षा के लिए सुबह छह बजे लेकर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button