Shahjahanpur News: पंच प्रण की शपथ दिलाई गई और पौधरोपण हुआ

सेना से सेवानिवृत्त अधिकारियों को सम्मानित करते राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया
शाहजहांपुर। नेहरू युवा केंद्र से संबद्ध अमर शहीद परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह जन कल्याण सेवा संस्थान की ओर से युवा संवाद : भारत
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने कहा कि पंच प्रण की परिकल्पना चरितार्थ करने के लिए युवा अग्रणी भूमिका निभाएं। भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण को समाप्त करें। उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जानकारी दी। एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सहभागी बनें। विकसित भारत के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें।
जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने सभी को पंच प्रण की जानकारी दी। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख सुरजन लाल, प्रबंधक राजीव सिंह, प्रधानाचार्य जेपी मौर्या, नमामि गंगे डीपीओ विनय सक्सेना, मुनीश सिंह परिहार, मुकेश सिंह परिहार, अरविंद मिश्रा, विपिन शुक्ला आदि मौजूद रहे।