Budaun News: रामगंगा उफान पर, बाढ़ से कई रास्ते प्रभावित

ग्राम ठकुरी नगला में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेते विधायक राजीव कु
हजरतपुर से गढि़या रंगीन जाने वाले मार्ग पर भी भरा पानी
लगाना पड़ रहा सात से आठ किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं/ दातागंज। रामगंगा उफान पर है। पानी सड़कों पर आ जाने से कई रास्ते प्रभावित हैं। हजरतपुर से गढि़या रंगीन जाने वाले मार्ग पर बाढ़ का पानी आ जाने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। ऐसे में सड़क की दूसरी ओर बसे जिले के एक दर्जन गांवों के लाेगों को सात से आठ किलोमीटर का अतिरिक्त फेर लगाना पड़ा रह है।
रामगंगा में पानी बढ़ जाने से स्थिति विकराल होती जा रही है, पिछले एक सप्ताह से बाढ़ का पानी फिर मुसीबत बना गया है। इस बार रामगंगा ने अपना रास्ता बदला है। ऐसे में हजरतपुर से गढि़या रंगीन (शाहजहांपुर) तक सड़क पर पानी भर गया है। ऐसे में बदायूं के दातागंज तहसील के गांव कुंडरा मजरा, लालपुर खादर, शेरपुर, पट्टी बिजा, जलेबी नगला, नगला सुखपाल सिंह, नगला देवेंद्र सिंह समेत एक दर्जन गांव से पूरी तरह से संपर्क कट गया।
ऐसे में अब इन गांवों के लोगों को शाहजहांपुर के गांव गढि़या रंगीन होते हुए फतेहगंज रोड पर जाना पड़ रहा है। यहां से वे बेलाडांडी के पुल से होते हुए बदायूं के दातागंज क्षेत्र में आ पा रहे हैं।
–
नगरिया खन्रू- कुंडला मजरा मार्ग भी हुआ बंद
दातागंज। क्षेत्र के नगरिया खनू- कुंडरा मजरा मार्ग पर पिछले 15 दिनों से पानी भरा हुआ है। यहां पर लोगों व वाहनों को इधर से उधर लाने और ले जाने के लिए कुछ ट्रैक्टर-ट्राॅली चल रहीं थीं। जिसकी वजह से रोड और खराब हो गया है। हालात यह हैं कि ट्रैक्टर-ट्राॅली भी फंसने लगी हैं। ऐसे में लोगों ने ट्रैक्टर-ट्राॅली चलाना बंद कर दिया है। नाव ही उनका सहारा बनी हुईं हैं।
–
फसलें लगी सड़ने
नगरिया के पूर्व प्रधान श्रीकृष्ण सिंह, कुंडरा मजरा के प्रधान तपन सिंह, अरुण कुमार सिंह, मोर पाल सिंह आदि लोगों ने बताया बाढ़ के कारण फसल पूरी तरह से सड़ चुकी है।
–
फोटो- 35 36
विधायक, डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर बांटी राहत सामग्री
बदायूं। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, डीएम मनोज कुमार, एसपी सिटी एके श्रीवास्तव, एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने तहसील दातागंज के ठकुरी नगला, कटरा सहादतगंज में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। ठकुरी नगला, प्रेमी नगला व जटा के बाढ़ प्रभावितों को कटरा सहादतगंज में ठहराया गया है। यहां आयोजित राहत चौपाल में 206 बाढ़ प्रभावितों को बाढ़ राहत सामग्री के पैकेट बांटे।
डीएम ने बताया कि सभी ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। डीएम ने एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह को निर्देश दिए कि सभी ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड उमेश चंद्र ने बताया कराया कि आगामी तीन दिनों में बाढ़ की स्थिति और खराब हो सकती है। इसलिए ग्रामीण समय से गांव को खाली कर दें।

ग्राम ठकुरी नगला में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेते विधायक राजीव कु

ग्राम ठकुरी नगला में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेते विधायक राजीव कु

ग्राम ठकुरी नगला में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेते विधायक राजीव कु

ग्राम ठकुरी नगला में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेते विधायक राजीव कु