शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रहें सावधान… तेज धूप से हो रहा फंगल इन्फेक्शन

Connect News 24

Be careful... Fungal infection caused by strong sunlight

डॉ.ऊषा चंद्रा, त्वचा रोग वाली खबर का फोटो

शाहजहांपुर। उमस भरी गर्मी और तेज धूप से निकल रहा पसीना त्वचा रोग बढ़ा रहा है। लोग फंगल इन्फेक्शन के शिकार हो रहे हैं। फंगल इन्फेक्शन, एलर्जी, त्वचा पर दाने, खाज-खुजली जैसी समस्याएं लेकर रोजाना बड़ी संख्या में रोगी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। डॉक्टर उन्हें दवा के साथ धूप से बचाव की सलाह दे रहे हैं।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जून में लगातार पारे में उछाल आ रहा है। तेज धूप के साथ गर्म हवा के थपेड़े त्वचा को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लगातार धूप में रहने के चलते चेहरे पर कालापन और झुर्रियां बढ़ रही हैं। पसीने के चलते दाद, खाज-खुजली के मरीजों में इजाफा हुआ है। शरीर पर लाल व गोल चकत्ते पड़ने लगे हैं।

इन शिकायतों को लेकर रोजाना डेढ़ सौ से ज्यादा मरीज राजकीय मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग में आ रहे हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ.ऊषा चंद्रा बताती हैं कि पसीने की वजह से मरीजों को त्वचा रोग से जूझना पड़ रहा है। प्रयास करें कि धूप से बचें। बढ़ती धूप से किडनी लीवर पर प्रभाव पड़ सकता है।

ये बरतें सावधानी

-धूप में निकलते समय सनस्क्रीन क्रीम का उपयोग करें

-पूर्वाह्न 11 से दोपहर तीन बजे के बीच घर से निकलने से बचें।

-गर्मी से बचने के लिए मेडिकेटेड पाउडर का इस्तेमाल करें।

-विटामिन-सी कैप्सूल, नींबू और आंवला का सेवन करें।

-धूप से बचने को चेहरे को ढककर निकले, फुल आस्तीन की शर्ट पहनें।

-तेज धूप के कारण त्वचा रोग के मरीज बढ़ गए हैं। अधिकतर दाद-खाज के मरीज आ रहे हैं। पसीने के चलते यह रोग हो जाता है। डॉ.ऊषा चंद्रा, त्वचा रोग विशेषज्ञ-राजकीय मेडिकल कॉलेज


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button