Shahjahanpur News: राहुल गांधी के जन्मदिन पर निकाली भारत जोड़ो यात्रा
शाहजहांपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का जन्मदिन सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया।
एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने जीएफ कॉलेज के गेट के बाहर मोहब्बत की दुकान नामक कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं व राहगीरों को भीषण गर्मी में शरबत का वितरण किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रफी उल हसन, प्रदेश सचिव सिकंदर अली, जिला उपाध्यक्ष मोहसिन खान, परवेज आदि मौजूद रहे।
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली। टाउन हाल स्थित कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी मोहन सिंह ने बैठक में कहा कि हम सबको मिलकर संकल्प लेना होगा कि 19 जून 2024 को राहुल गांधी का जन्मदिन मनाएं तो देश के प्रधानमंत्री के रूप में मनाएं। इसके बाद युवा अध्यक्ष अध्यक्ष इरफान खान के नेतृत्व में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में पवन सिंह, पूनम पांडेय, फुरकान अहमद कुरैशी, गौरव त्रिपाठी, पार्षद रामखिलावन मिश्रा मौजूद रहे। राजकीय मेडिकल कॉलेज में पदाधिकारियों ने मरीजों व उनके तीमारदारों को फलों का वितरण किया। संवाद
राहुल गांधी के जन्मदिवस पर
बांटा गमछा, चना और गुड़
पुवायां। राहुल गांधी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पुवायां के राजीव चौक पर राहगीरों को गमछे, लइया, चना, गुड़ और पानी बांटा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि देशभर में राहुल गांधी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। आगामी लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनेगी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सदस्य अरुणोद मिश्र, आशीष तिवारी, आनंद आर्य, कुलदीप गुप्ता सुधीर पाठक, कुलदीप पाठक, रामप्रकाश मिश्र, अनुज गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद