International Yoga Day: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की अपील, मदरसों में शानदार तरीके से मनाएं योग दिवस

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अपील की है। उन्होंने कहा कि योग को किसी धर्म से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। सभी को इसका फायदा उठना चाहिए। योग करने से शरीर चुस्त दुरुस्त रहता है।
उन्होंने कहा कि योग शरीर बीमारियों को दूर करने के साथ दिल व दिमाग को भी शांति और सुकून देता है। मौलाना ने सभी लोगों से शानदार तरीके से योग मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मदरसों में बच्चों से योग कराया जाए। इस्लामिक संस्थानों के लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
ये भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा को लेकर डायवर्जन प्लान तैयार: सावन में हर शुक्रवार शाम से सोमवार रात तक भारी वाहनों की नो एंट्री
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि पूरी दुनिया में 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा। देश के विभिन्न राज्यों में तैयारियां जोर व शोर से चल रही हैं। खास तौर पर मदरसों, स्कूल और कॉलेजों में भी योगा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि योग जिस्म और दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद है।



